आपने कृषि विज्ञान केंद्र (krishi vigyan kendra) का नाम भी सुना होगा। krishi vigyan kendra near me, krishi vigyan-The Rural India, ICAR
कृषि विज्ञान केंद्र (krishi vigyan kendra)

कृषि विज्ञान केंद्र (krishi vigyan kendra) का नाम तो आपने ने सुना ही होगा। यदि नहीं तो आज का ब्लॉग आपके लिए ही है। यहां हम आपको  कृषि विज्ञान केंद्र क्या है? और ये केंद्र किसानों को कैसे फायदा पहुंचा रहे हैं। इन सभी की जानकारी आप इस लेख में आसान भाषा में देंगेगे। 


जैसा कि आप सभी जानते हैं, किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार लगातार खेती में अनुसंधान(Research) को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए सरकार कृषि विश्वविद्यालय और महाविद्यालय खोल रही है। इसी बात को ध्यान में रखकर देशभर के सभी जिलों में कृषि विज्ञान केंद्र खोले गए हैं। कृषि विज्ञान केंद्र का उद्देश्य किसानों को खेती में नए तकनीकों की जानकारी देना है। इन केंद्रों पर वैज्ञानिक तरीके से खेती की ट्रेनिंग दी जाती है। ये केंद्र किसानों को स्वावलंबी बनाने में भी सहायता करते हैं।


कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) भारत में कृषि आधारित ऐसे विस्तार केंद्र है, जिनका काम किसानों को खेती की नई-नई जानकारियों से परिचित कराना है। आपको बता दें, आमतौर पर कृषि विज्ञान केंद्र भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) और कृषि विश्वविद्यालयों (Agriculture Universities) के साथ जुड़े होते हैं। 


आसान भाषा में कहें तो खेती करने वाले किसानों और कृषि से संबंधित रोजगार में शामिल लोगों के लिए कृषि विज्ञान केंद्र (krishi vigyan kendra) ज्ञान का भंडार है। 

कृषि विज्ञान केंद्र

आइए अब जानते हैं कि इन केंद्रों पर किसानों को किस प्रकार के लाभ मिलता है।


कृषि विज्ञान केंद्रों पर किसानों को मिलने वाली सुविधाएं 

  • जिले में खेती के लिए अनुकूल जलवायु की जानकारी
  • मिट्टी एवं पानी की जांच की सुविधा 
  • किसानों की समस्याओं का समाधान उनके खेतों पर ही करने की सुविधा
  • स्वरोजगार के लिए मुर्गी पालन, बकरी पालन, डेयरी और मछली पालन का प्रशिक्षण
  • महिलाओं को सशक्त करने के लिए गृह विज्ञान से संबंधित प्रशिक्षण,
  • किसान मेला, गोष्ठी, सेमिनार, कृषि प्रदर्शनी, आदि द्वारा किसानों को कृषि विज्ञान (krishi vigyan) की नवीनतम तकनीक की जानकारी देने की सुविधा।


आइए अब जानते हैं किसानों के लिए कृषि विज्ञान केंद्र (krishi vigyan kendra) कैसे काम करते हैं।


कृषि विज्ञान केंद्र के कार्य

  • किसानों को खेती की सही सलाह देना
  • ग्रामीणों को व्यावसायिक ट्रेनिंग देना
  • कृषि उत्पादन में बढ़ोत्तरी के लिए नई तकनीक विकसित करना
  • किसानों को खेतों पर ही प्रशिक्षण देना
  • किसानों को कृषि विज्ञान (krishi vigyan) की तकनीक निःशुल्क पहुंचाना
  • कृषि प्रदर्शनी, सामूहिक चर्चा आदि का आयोजन करना


किसान भाइयों ये कृषि विज्ञान केंद्र हमेशा आपके सेवा में तत्पर रहते हैं। यदि आप खेती या ग्रामीण व्यवसाय से संबंधित कोई जानकारी चाहते हैं, तो आप अपने जिले के कृषि विज्ञान केंद्र (krishi vigyan kendra) से जरूर संपर्क करें। यदि आपको नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र के बारे में जानकारी नहीं तो आप गूगल में krishi vigyan kendra near me लिखकर ढूंढ़ सकते हैं। 


कृषि विज्ञान केंद्र की यह जानकारी कैसे लगी आप हमें कमेंट कर जरूर बताएं। इसके साथ इस लेख को अन्य किसान साथियों तक शेयर भी करें, जिससे वे भी कृषि विज्ञान (krishi vigyan) का लाभ ले सकें।

ये भी देखें-👇

ये भी पढ़ें- 


Axact

Contribute to The Rural India (Click Now)

हम बड़े मीडिया हाउस की तरह वित्त पोषित नहीं है। ऐसे में हमें आर्थिक सहायता की ज़रूरत है। आप हमारी रिपोर्टिंग और लेखन के लिए यहां क्लिक कर सहयोग करें।🙏

Post A Comment:

0 comments: